पंतनगर में सड़क-नाली और साहू जी महाराज नगर में बना है पार्क
महराजगंज। करीब 53 लाख रुपये की लागत से तैयार विभिन्न परियोजनाओं का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने पंतनगर में लगभग 27 लाख रुपये की लागत से दो स्थानों पर बना आरसीसी सड़क, नाली तथा साहू जी महाराज नगर में करीब 26 लाख रुपये की लागत से बने वाले नवीन पार्क का उद्घाटन किया।
डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि साहू जी महाराज नगर में पार्क बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थल होगा। यहां लोगों को सुबह-शाम टहलने, व्यायाम करने और मनोरंजन का आनंद उठाएंगे। वहीं पंतनगर में आरसीसी सड़क एवं नाली निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ ही जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा , प्रधान लिपिक बैकुंठ नाथ यादव, सभासद जितेंद्र कनौजिया , राहुल पाण्डेय, बृज किशोर सिंह, जलकल लिपिक अखिलेश पाण्डेय, सफाई नायक इंद्राशन, विनोद गौतम, सुरेश कनौजिया, आरिफ खान आदि मौजूद रहे।