फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. केपी सिंह और उपाध्यक्ष चुने गए डॉ. वीर विक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वसम्मति से सचिव चुने गए डॉ. राजेश द्विवेदी
विज्ञापन

सीएमओ ने चुने गए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
महराजगंज। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव मंगलवार को किया गया। इस दौरान सीएमओ कार्यालय सभागार में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
इस अवसर पर प्रांतीय चिकित्सा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. केपी सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. वीर विक्रम सिंह और जिला सचिव डॉ. राजेश द्विवेदी को चुना गया। चुनाव प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार और जिला रिटर्निंग अधिकारी डॉ. अखिलेश यादव की देखरेख में पूरी हुई।
विज्ञापन


निर्वाचन डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि एक अगस्त को हुए नामांकन के दौरान जिलाध्यक्ष पद के लिए डॉ. केपी सिंह, महिला उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. रोमा गुप्ता, सामान्य उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए डॉ. वीर विक्रम सिंह एवं डॉ. अरुण गुप्ता, जिला सचिव पद के लिए डॉ. राजेश द्विवेदी, कार्यकारिणी सदस्य के लिए डॉ. अमित विक्रम सिंह, वित्त सचिव पद के लिए डॉ. अखिलेश यादव तथा संपादक पद के लिए डॉ. अमित कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन

सभी पदों पर केवल एक-एक वैध नामांकन प्राप्त होने के कारण सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समन्वय तथा जनहित में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम का संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष श्रीभागवत सिह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें