फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्रामसभा की पोखरी में जेसीबी से किया जा रहा अवैध खनन

Sun, 26 May 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के सेखूई गांव स्थित ग्राम सभा की पोखरी में जेसीबी मशीन लगाकर अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में जिम्मेदारों के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि गांव के दक्षिणी पश्चिम तरफ स्थित पोखरी राजस्व विभाग के अभिलेख में ग्राम सभा के नाम से दर्ज है। लोकसभा चुनाव में अधिकारियों की व्यस्तता को देखते हुए पोखरी में जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी खनन कर मोटी कमाई कर रहे हैं। लेकिन जिम्मेदारों की मनमानी के चलते वह लोग बेबस हैं। मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। लेखपाल से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें