अवैध रूप से संचालित एक अस्पताल सील
महराजगंज। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में अवैध रूप से संचालित होने वाले अस्पताल, अल्ट्रासाउंड और पैथालॉजी सेंटरों की जांच की जा रही है। सोमवार को जांच के दौरान अवैध रूप से संचालित फरेंदा रोड पर एक निजी अस्पताल को सील करते हुए 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
यह जानकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि अन्य अस्पतालों को चेतावनी दी गई है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार ही अपने अस्पताल का संचालन करें।