फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करेंगे 30 नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करेंगे 30 नोडल अधिकारी
विज्ञापन

महराजगंज। किसानों से गेहूं की खरीद की वास्तविकता का पता लगाने तथा उसकी रिपोर्ट देने के लिए जिला प्रशासन ने 30 नोडल अधिकारियों को तैनात किया है। प्रत्येक नोडल अधिकारी सप्ताह में दो बार आवंटित केंद्रों पर पहुंच कर वहां की व्यवस्था जांचकर रिपोर्ट देंगे।
सदर ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी, सदर तहसीलदार, नायब तहसीलदार व सहायक निबंधक सहकारिता, परतावल ब्लॉक में जिला कृषि रक्षा अधिकारी, अपर जिला सहकारी अधिकारी व न्यायिक तहसीलदार, पनियरा ब्लॉक में बीडीओ पनियरा, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान व जिला गन्ना अधिकारी, घुघली ब्लॉक में दोनों जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी व सीडीपीओ सदर, सिसवा ब्लॉक में तहसीलदार निचलौल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व अपर जिला सहकारी अधिकारी, निचलौल ब्लॉक में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सिसवां, वाणिज्य कर अधिकारी व बीडीओ निचलौल को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार मिठौरा में भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी मिठौरा व प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी, फरेंदा ब्लॉक में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत फरेंदा, अपर जिला सहकारी अधिकारी फरेंदा व बीडीओ फरेंदा, धानी में बीडीओ धानी, बृजमनगंज में तहसीलदार फरेंदा व बीडीओ बृजमनगंज, लक्ष्मीपुर ब्लॉक में सहायक चकबंदी अधिकारी, बीडीओ लक्ष्मीपुर, अपर जिला सहकारी अधिकारी, तहसीलदार नौतनवां व नायब तहसीलदार नौतनवां तथा रतनपुर ब्लॉक में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली तथा सहायक विकास अधिकारी सहकारिता को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

गेहूं की खरीद के लिए बने क्रय केंद्रों की हकीकत जानने के लिए 30 नोडल अधिकारियों को नामित करते हुए उन्हें केंद्र आवंटित कर दिए गए हैं। इससे केंद्रों की व्यवस्था सुधरेगी व किसानों को राहत मिलेगी।
-सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें