फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक समाज एकजुट रहे तो समस्या का होगा स्वत: समाधान

Sun, 26 Nov 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की ओर से नगर के जीएसवीएस इंटर कॉलेज में हुए जनपदीय सम्मेलन व शैक्षिक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक समाज एकजुट रहे तो उनकी समस्याओं का स्वत: समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग पूरे मनोयोग से अपने कार्यों को पूरा कर रहा है, फिर भी उसकी निष्ठा पर सवाल उठाना निंदनीय है। शिक्षा संबंधी नीतियों की भी उन्होंने आलोचना की। विशिष्ट अतिथि प्रांतीय संरक्षक श्रीनिवास शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने के लिए जिम्मेदारों को ध्यान देना होगा। अति विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने कहा कि शिक्षकों के हितों को लेकर स्थानीय स्तर पर उनके स्तर से जो भी सहयोग होगा प्रदान किया जाएगा। परिषद के प्रदेश महामंत्री डॉ. रवींद्र त्रिपाठी, राज्य पुरस्कार से सम्मानित व गोरखपुर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, परिषद के गोरखपुर मंडल के संरक्षक जफर अहमद खां व अध्यक्षता कर रहे डॉ. बलराम भट्ठ ने अपने विचार को व्यक्त किया। संचालन विद्यालय के प्रवक्ता अमरेंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह, दिनेश मणि त्रिपाठी, श्रीराम सिंह, सूबेदार यादव, माधव सिंह, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. गिरिजेश पांडेय समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें