फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौ बोरी गेहूं और चार बोरा यूरिया बरामद

Sun, 26 Nov 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनीं के बीओपी खनुआ के जवानों ने गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के खनुआ गांव के पास से गेहूं व यूरिया खाद बरामद कर एक तस्कर को पकड़कर नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक अंकुर बडोनी ने बताया कि खनुआ बीओपी के जवान प्रतिदिन की तरह गश्त पर निकले थे। अभी खनुआ गांव के कुछ दूरी पर पहुंचे ही। भारतीय सीमा क्षेत्र की तरह से एक युवक बोरा लेकर पगडंडी पर रखकर नेपाल जाने के फिराक में था। जवानों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से जिसमें नौ बोरी गेहूं और चार बोरा यूरिया खाद बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बीरेंद्र कुमार बरई निवासी माया देवी गाउं पालिका वार्ड नंबर 6 बेथरी थाना बेथरी जिला रूपनदेही नेपाल बताया। बरामद गेहूं व यूरिया खाद के साथ आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें