फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान न हुआ तो करेंगे आंदोलन

Mon, 24 Sep 2018 12:28 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
समस्याओं का समाधान न हुआ तो करेंगे आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज । पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति की जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक सदर बीआरसी के शिक्षक सभागार में संपन्न हुई। इसमें अनुदेशकों ने अपनी समस्याओं के निस्तारण के मसले पर चर्चा की।  
विज्ञापन


 बैठक को संबोधित करते हुए वरुण पेटल ने कहा कि अनुदेशकों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। अनुदेशक अपने अधिकार के लिए लड़ाई लडे़ंगे।  नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि अनुदेशकों की समस्याओं को निस्तारित कराने के लिए अभी शांतिपूर्वक आंदोलन किया जा रहा है। अनुदेशक अपने दायित्व के प्रति सजग होकर स्कूल में शिक्षा कार्य में लीन रहते हंै।  अगर उनके अधिकारों पर सरकार ध्यान नहीं देगी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संगठन की ओर से जो लड़ाई लड़ी जा रही है उसे और तेज किया जाएगा। जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा यह आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर पर दिलीप पटेल, शेषनाथ यादव, कृष्ण मुरारी सिंह, अश्वनी कुमार, विनोद प्रजापति, कमल किशोर त्रिपाठी, रवि यादव, दिनेश गुप्ता, विजय पटेल, शशिकान्त, अजय वर्मा, आलोक सिंह,अरुण श्रीवास्तव, देवेश चौधरी आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें