फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छर काटने से बीमार हो रहे बच्चे

Mon, 24 Sep 2018 12:23 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
मच्छर काटने से बीमार हो रहे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। इन दिनों स्वच्छता पर विशेष जोर है। हर जगह साफ सफाई के के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर मच्छरों के प्रकोप से बच्चे बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल के ओपीडी के रिकार्ड पर नजर डालें तो पता चलेगा कि बुखार से  पीड़ित से औसतन 70 से 80 बच्चे हर रोज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इस बदलते मौसम में बच्चों को संभाल कर रखने की जरूरत है। पांच साल तक के बच्चे ज्यादा बीमार हो रहे हैं।  
विज्ञापन


मौसम में परिवर्तन होने के चलते लोग तरह-तरह की बीमारी की चपेट में आ जा रहे हैं। पांच साल तक के बच्चों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। बच्चे घरों के बाहर खेलते हैं, उस दौरान मच्छर काटने से बच्चे बीमारी की चपेट में आ जा रहे हैं। जिला अस्पताल में इन दिनों बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। हर रोज बुखार से पीड़ित औसतन 70 से 80 मरीज जिला अस्पताल आ रहे हैं। शहर के तमाम मोहल्लों में बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियों के चलते उसमें तमाम तरह के कीट पतंगे होते हैं। बरसात के दौरान मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है, जिसकी वजह से मच्छर जनित बीमारियां भी बढ़ रही हैं।  बाल रोग विशेषज्ञ रंजन मिश्रा ने बताया कि मौसम में परिवर्तन से सभी आयु वर्ग के लोग बीमारी की चपेट में आते हैं। बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, इसलिए उन्हें घर से बाहर निकलने से पहले यह देख लेना चाहिए कि वह कपड़े उचित ढंग से पहने हैं अथवा नहीं। हाथ  पैर अच्छी तरह से ढंका होना चाहिए। उन्हें ताजा ही भोजन खिलाना चाहिए। बीमार होने पर तत्काल अस्पताल ले जाकर चिकित्सक को दिखाना चाहिए।सीएमएस डॉक्टर आरबी राम ने बताया कि घर के लोगों को आसपास साफ सफाई रखना चाहिए। बच्चों को स्वच्छ स्थान पर खेलना चाहिए। जागरूकता से ही बीमारी से बचाव किया जा सकता है। बच्चों को बुखार होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें