फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्यालयों का उच्चीकरण नहीं तो होगी कार्रवाई

Fri, 06 Sep 2024 08:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपदीय अधिकारियों की ओर से गोद लिए परिषदीय विद्यालयों में 19 पैरामीटर के अतिरिक्त विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रुप में विकसित करने के कार्यों की समीक्षा हुई। जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा ने कलक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अबतक कराए गए कार्यों की बिंदुवार जानकारी बीएसए और संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक सभी चयनित विद्यालयों में उच्चीकरण संबंधी कार्य पूर्ण हो जाए अन्यथा जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी सुनिश्चित करें कि उन्हें आवंटित विद्यालय/आंगनबाड़ी केंद्र में उच्चीकरण के दौरान बच्चों की सुविधाओं के लिए सभी जरूरी सुविधाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। हैंडपंप और परिसर में स्थित वृक्षों के चारों तरफ चबूतरा, पाथवे, झूला, डस्टबिन, एलईडी ट्यूबलाइट, पुस्तकालय, वॉल पेंटिंग, झूला आदि जैसे कार्य गुणवत्तायुक्त हों। विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करना है। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया यदि भूमि-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो तो वह स्वयं मौके पर जाकर विवाद का निस्तारण कराए।
जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित अधिकारी अंतर्विभागीय समन्वय व सहयोग से विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प निर्धारित मानकों पर सुनिश्चित करें। 50 परिषदीय विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने में तेजी से काम करें। मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, डीडीओ करुणाकर अदीब, पीडी रामदरश चौधरी, सीएमओ डॉ. दिलीप सिंह, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें