फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीके को सुरक्षित रखने के लिए भेजे गए आईस लाइनर

विज्ञापन
विज्ञापन
टीके को सुरक्षित रखने के लिए भेजे गए आईस लाइनर
विज्ञापन

- पशुपालन विभाग ने प्रत्येक ब्लॉक में स्थित पशु चिकित्सालयों को उपलब्ध कराया संसाधन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पशुओं को लगाए जाने वाले टीकों को सुरक्षित ढंग से रखने के लिए पशुपालन विभाग ने सभी ब्लॉकों में आईस लाइनर भेजा है। इसमें टीकों को जहां निर्धारित तापमान पर सुरक्षित ढंग से रखा जा सकेगा वहीं उसके खराब होने का डर भी समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग द्वारा जिले में स्थित पशुओं का समय-समय पर टीकाकरण कराया जाता है। अब तक बाहर से आने वाले टीकों को मुख्यालय पर ही रखा जाता था जब टीकाकरण कराना होता था तो जिम्मेदारों द्वारा उसकी व्यवस्था की जाती थी। इससे टीकों के खराब होने का डर भी बना रहता था, अब पशुपालन विभाग ने टीकों को पूरी तरह से सुरक्षित रखने व किसी प्रकार के नुकसान से बचाने के लिए सभी 12 ब्लॉक मुख्यालयों पर स्थित पशु चिकित्सालयों में एक-एक आईस लाइनर उपलब्ध कराया है। इसके मिल जाने से अब टीके की जो भी आपूर्ति संबंधित ब्लॉक को होगी उसे मानक के मुताबिक तापमान पर सुरक्षित तरीके से रखा जा सकेगा तथा उसके खराब होने की संभावना भी नहीं रहेगी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि टीकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सभी 12 ब्लॉकों में आईस लाइनर उपलब्ध कराया गया है। इससे विभागीय जिम्मेदारों को भी काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें