भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पकड़ी उर्फ रघुनाथपुर गांव की महिला ने दहेज के लिए पति, सास-ससुर और देवर पर मारपीट करने और आर्थिक शोषण करके बच्चों को जबरन उठा ले जाने आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
महिला लक्ष्मीना ने तहरीर में बताया है कि विवाह के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पति, ससुर, सास तथा देवर आए दिन गाली-गलौज, मारपीट करके जान से मारने की धमकी देते थे। महिला का कहना है कि उसके पास आरोपों से संबंधित कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित हैं।
एक माह पूर्व उसके पति ने मारपीट करके उसका मोबाइल छीन लिया। साथ ही दबाव बनाकर स्वयं सहायता समूह से 1.70 लाख रुपये लोन निकलवा लिया। एसओ सत्येन्द्र राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।