फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विवाहिता की मौत के आरोप में पति और सास गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका के मायके पक्ष ने लगाया था अतिरिक्त दहेज की मांग करने का आरोप
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपार कोठी गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मृतका के मायके पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार, बांसपार कोठी निवासी अच्छेलाल (28) और उसकी मां भुअरी (58) पर आरोप है कि उन्होंने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता वंदना को प्रताड़ित किया और 23 जून को उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद मृतका की मां ने 24 जून को श्यामदेउरवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी पति अच्छेलाल और सास भुअरी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें