फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली के पोल पर चढ़े शराबी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के तार पर लटककर 40 मिनट तक करता रहा ड्रॉमा, पुलिस ने उतारा
विज्ञापन

भिटौली। थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव में हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर घंटों ड्रॉमा करने वाले शराबी के खिलाफ पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को परसा खुर्द निवासी दीनदयाल यादव शराब के नशे में हाईटेंशन बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गया था और तार पर करीब 40 मिनट तक लटका रहा। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई थी। गनीमत थी कि उस समय बिजली आपूर्ति बाधित थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली निगम से समन्वय करके बिजली आपूर्ति रोकवाकर काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दीनदयाल यादव नशे की हालत में पोल पर चढ़ा था, जिससे उसकी जान के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई थी। इस दौरान विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रही। पुलिस के अनुसार, नीचे उतारे जाने पर उसने स्थानीय लोगों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज भी की।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए भिटौली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसओ सत्येन्द्र राय ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें