फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति पर लगाया दूसरी शादी करने का आरोप

Sun, 02 Feb 2025 05:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाने में दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले श्यामदेउरवां क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के एक साल बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। पीड़िता का आरोप है कि बेटी होने के बाद पति समेत ससुराल के सभी लोग प्रताड़ित करने लगे। सास और तीन ननद उसकी पिटाई करने लगीं। इसी बीच पति ने उसे मायके पहुंचा दिया। कुछ समय बीतने के बाद मायके पक्ष के लोग परिवार से बातचीत करने पहुंचे तो मायके पक्ष के लोगों के साथ ससुरालियों ने मारपीट करके भगा दिया। शनिवार को पता चला कि उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है।
आनन-फानन में पत्नी श्यामदेउरवां थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर शादी रोकवाने की गुहार लगाई। पुलिस ने तत्काल उसके पति को थाने बुलवाया। थाने में पति ने पुलिस व ग्राम प्रधान के सामने दूसरी शादी नहीं करने की बात कही जिसपर मामला शांत हो गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब मायके चली गई तो पति ने दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन

जानकारी होने पर जब तक वहां पहुंची तब मेरा पति एक लड़की से शादी कर फरार हो गया था। अभी तक उनका कहीं पता नहीं चला है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, पति-पत्नी का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पति ने दूसरी शादी कर ली है, इसकी जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें