फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीपीपी मोड पर 62 वर्ष के लिए होटल हस्तांतरण

Fri, 23 Feb 2024 09:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। राही पर्यटक आवास गृह निरंजना होटल को पर्यटन अनुभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लुंबिनी विजिट प्राइवेट लिमिटेड को लीज पर देने के बाद शुक्रवार को क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी गोरखपुर रविंद्र कुमार ने निदेशक जगदीश गुप्त को कब्जा हस्तांतरण पत्र सौंपा। होटल के जीणोद्धार के बाद देश-विदेश से सोनौली बॉर्डर आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अत्याधुनिक सुविधा से युक्त होटल में उनके लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध रहेंगे। होटल पवन पैलेस प्राइवेट लिमिटेड का नाम चयनित हुआ है। 80 करोड़ व्यय कर करीब 150 से 200 लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। पीपीपी मॉडल पर संचालित होटल आने वाले दिनों में यह नए लुक में नजर आने के साथ ही बेहतर सुविधाओं से युक्त होगा।
लुंबिनी विजिट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जगदीश गुप्त ने कहा कि इस आवास गृह का नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। भविष्य में यह आवास गृह पर्यटकों में अपनी अमिट छाप छोड़ता हुआ नजर आएगा।
विज्ञापन


सोनौली सीमा से नेपाल जाने के लिए विदेशी पर्यटक अधिक संख्या में आते हैं। बौद्ध अनुयायी भी लुंबिनी जाते हैं। वर्तमान में हालत यह है कि अगर सीमा पर देर हो जाए तो ठहरने के लिए बेहतर होटल नहीं है। पर्यटकों को किसी तरह से नेपाल में ही जाना पड़ता है। उनको अगर भारतीय क्षेत्र में रूकना पड़ता है तो काफी दिक्कत होती है। प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में पर्यटक नेपाल जाते हैं। भारतीय क्षेत्र के महानगरों के अलावा विदेशी सैलानी भी आते हैं। सोनौली में विदेशी पर्यटकों के लिए ठहरने का बेहतर इंतजाम नहीं है। इस समस्या को देखते हुए होटल निरंजन को पीपीपी मोड पर संचालित करने के लिए कुछ दिनों पूर्व करार हुआ था। इस दौरान प्रबंधक संगीत गर्ग, वरिष्ठ लेखाकार पर्यटन विकास लिमिटेड सतीश कुमार श्रीवास्तव, ऋषभ सागर, विनायक गुप्ता, अनीश शाव, विवेक कुमार, आरएम त्रिपाठी, नरेंद्र शंकर, रितेश जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें