महराजगंज। कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को दोनों पालियों में 430 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अधिकारियों ने केंद्रों पर सुबह से ही निरीक्षण करना शुरू कर दिया था।
जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित यूपी बोर्ड की परीक्षा में शुक्रवार को प्रथम पाली में जिले के 93 परीक्षा केंद्रों पर हाई स्कूल संगीत गायन एवं इंटरमीडिएट कृषि/ व्यावसायिक शिक्षा की परीक्षा कराई गई। जिले में पंजीकृत 5468 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, जिसमें 412 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह द्वितीय पाली में हाई स्कूल संगीत गायन का पेपर हुआ, जिसमें एक छात्र पंजीकृत था। वहीं इंटरमीडिएट में कल 636 छात्र पंजीकृत थे। नागरिक शास्त्र की परीक्षा में 18 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। शांतिपूर्ण एवं सूचितापूर्ण तरीके से बोर्ड परीक्षाएं संपादित की जा रही हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले कक्ष निरीक्षकों एवं संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।