फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल बनकर तैयार, पद सृजन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल बनकर तैयार, पद सृजन का इंतजार
विज्ञापन

सीएचसी चौक बाजार में 16 पद स्वीकृत करने के लिए भेजा गया पत्र, स्टाफ की तैनाती का इंजतार कर रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक बाजार बनकर तैयार है। यहां एक चिकित्सक के भरोसे व्यवस्था संचालित की जा रही है। अस्पताल में 16 पद स्वीकृत कराने के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है, अब चिकित्सक एवं कर्मियों की तैनाती का इंतजार है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल को बेहतर ढंग से संचालित कराने के लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है। पद स्वीकृत होने के बाद तैनाती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं क्षेत्रवासियों में खुशी है कि अब उन्हें घर के नजदीक ही बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सुविधा मिल जाएगी। उन्हें गांव से 12 किमी दूर इलाज के लिए नहीं जाना पडे़गा।
जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 29 जून 2019 को बनना शुरू हुआ था। 31 दिसंबर 2020 को बनकर तैयार हुआ। इसे बनाने में 512.32 लाख रुपये खर्च हुए हैं। 26 अप्रैल 2022 को अस्पताल का उद्घाटन हुआ था, इसके बाद पास के पीएचसी के चिकित्सक को यहां की व्यवस्था संचालित करने के लिए जिम्मेदारी सौंप दी गई। अस्पताल में सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करा दी गई है। चिकित्सक एवं स्टाफ की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजकर पद स्वीकृत करने की मांग की गई है। चौक बाजार सीएचसी में तीन स्टाफ नर्स के अलावा फिजिशियन, सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेसिस्ट, रेडियोलाजिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एक्स रे टेक्नीशियन, डेंटल हाईजिनिस्ट, डार्करूम सहायक, फार्मासिस्ट, वरिष्ठ लिपिक, दंत शल्यक का एक-एक पद है। इन सभी पदों पर तैनाती के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पत्र शासन को भेजा गया है। पद स्वीकृत होने के बाद स्टाफ की तैनाती होगी। इसके बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

कटैया गांव के रहने वाले वायुनंदन त्रिपाठी ने बताया कि जब सीएचसी पर सभी स्टाफ की तैनाती हो जाएगी तो यहां भी इमरजेंसी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इससे काफी राहत मिलेगी। सोहगौरा गांव के अखिलेश गुप्ता ने बताया कि सीएचसी पूरी क्षमता से संचालित होगी तो बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। विशेषज्ञों से इलाज कराने के लिए मिलेगा, अगर स्टाफ भी तैनाती जल्दी होती तो बेहतर रहता। बरगदही बसंतनाथ गांव के कमलेश वर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में 12 किमी दूर जिला अस्पताल इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा। घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधा मिल जाएगी। इमरजेंसी में भटकना नहीं पड़ेगा, त्वरित इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

सीएचसी चौक बाजार को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पद स्वीकृत होने के बाद यहां तैनाती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आने वाले दिनों में सीएचसी पर लोगों को बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। अस्पताल को सभी जरूरी संसाधानों से लैस कर दिया गया है।
डॉ. एके श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें