फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल व प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल व प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

- डीएम व सीडीओ ने परफार्मेंस ग्रांट योजना के तहत रामपुर चकिया में कराए जा रहे निर्माण व विकास कार्यों की देखी हकीकत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मंगलवार को परतावल ब्लॉक के ग्राम रामपुर चकिया में कराए जा रहे निर्माण व विकास कार्यों की हकीकत देेखी। गांव में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण होने व उस पर कार्रवाई न किए जाने पर जहां लेखपाल को विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया, वहीं राजकीय हाईस्कूल में गंदगी देख प्रधानाचार्य के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की बात कही। साथ ही गांव में व्याप्त अतिक्रमण हटाने के लिए तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित करने का निर्देश एडीएम को दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सामुदायिक भवन के लिए चिह्नित भूमि की पैमाइश कर अवैध अतिक्रमण हटाने एवं निर्माण कार्य तीव्र गति से शुरू कराने का निर्देश दिया। गांव के एक टोले पर दो एकड़ बंजर भूमि से अतिक्रमण हटवाकर वहां मिनी खेल स्टेडियम बनाने का निर्देश दिया। तालाब का निरीक्षण कर उसे अमृत सरोवर के रूप में विकसित किए जाने का निर्देश दिया। सीसी रोड के निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता को निर्देशित किया कि वे सड़क की गुणवत्ता को सुनिश्चित कराने का कार्य करें। उन्होंने परफार्मेंस ग्रांट की धनराशि से गांव की सूरत बदलने की बात कही। विद्यालयों में कायाकल्प के तहत बाउंड्री व वॉल पेंटिंग कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी मो. जसीम, खंड विकास अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, एपीओ दिलीप कुमार, सचिव विकास सिंह, अवर अभियंता सुनील यादव, प्रद्युम्न प्रजापति, ग्राम प्रधान अंगिरा देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें