फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में छात्र, इंटर में छात्राएं अव्वल

Mon, 16 May 2016 01:51 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परिणाम रविवार को घोषित होते ही मेधावियों के स्कूल से लेकर घर-परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। जिसमें जिले का हाईस्कूल में कुल 92.99 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में  कुल 92.23 प्रतिशत रिजल्ट घोषित हुआ। हाईस्कूल में शशिकांत पांडे ने 96.5 प्रतिशत पाकर जिले का नाम रोशन किया तो इंटरमीडिएट में सुमन यादव ने 95.8 प्रतिशत अंक लाकर लड़कियों का लोहा मनवाया। 
विज्ञापन


   रविवार को दिन माध्यमिक बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए खास बन गया कही खुशी से मिठाईयां खिलाई जा रही थी तो कही पर अबीर पोत कर छात्रों के  उत्साह को दूगना किया जा रहा था। हाईस्कूल के टाप थ्री में बालकों ने अपना दबदबा बनाया तो इंटर में बालिकाओं ने दबदबा बनाकर यह संदेश दे दिया कि बोर्ड परीक्षा में लड़कियां भी किसी से कम नहीं है। जिले में शशिकांत पांडे ने हाईस्कूल में सर्वाधिक 95.5 प्रतिशत अंक पाया है। दूसरे स्थान पर 95.1 प्रतिशत अंक पाकर शिवेश कुमार काबिज है। तो 95 प्रतिशत अंक पाकर आदिति तिवारी तीसरे स्थान पर है। ये तीनों मेधावी एक ही विद्यालय चोखराज तुलस्यान इंटर कालेज के छात्र है।  

 वहीं इंटरमीडिएट में सर्वाधिक अंक सुमन यादव 95.8 प्रतिशत अंक पाई है। सुमन दलसिंगार इंटर कालेज रमपुरवां की छात्रा है। 95.6 प्रतिशत अंक लाकर अंबालिका तिवारी दूसरे स्थान पर है। यह भी चोखराज इंटर कालेज सिसवा की छात्रा है। जबकि आदर्श सिंह और अनुराधा कुशवाहा 95.6 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

फरेंदा में बेटियों ने मारी बाजी 
फरेंदा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में  छात्राओं ने बाजी मारी। हाईस्कूल की परीक्षा में फरेंदा क्षेत्र के अमर सागर मौर्या ने 93 प्रतिशत, आदर्श श्रीवास्तव ने 92 प्रतिशत, सेठ आनंदराम जयपुरिया के अरुण कुमार गौड़ ने 91 प्रतिशत,बरगाहपुर की आंकाक्षा ने 89  प्रतिशत, खुश्बू अग्रहरी ने 87 प्रतिशत, रूचिका 87 प्रतिशत अंक लाकर  क्षेत्र का  मान बढाया। 

सभी मेधावी छात्रों ने इंजीनियर बनने की इच्छा जताई। इंटरमीडिएट  की परीक्षा में सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज के प्रिया मौर्या ने 91.2, अरुण कुमार ने 91 प्रतिशत, प्रीती मौर्या ने 90.8 प्रतिशत, सिसवा से  सच्चिदानंद गुप्ता ने 92.8 प्रतिशत, शिवानंद गुप्ता ने 92 प्रतिशत, अमित  सहानी ने 91 प्रतिशत, विनय यादव 87 प्रतिशत, दीन दयाल इंटर कालेज महराजगंज से अविनाश जायसवाल ने 90.2 प्रतिशत, ज्योति अग्रहरी ने 89 प्रतिशत  अंक प्राप्त किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें