फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शहर में प्रवेश नहीं किए भारी वाहन, श्रद्धालुओं की मिली सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
डायवर्जन को लेकर सर्तक रही यातायात पुलिस, बैरिकेडिंग पर तैनात रहे पुलिस कर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। छठ पर्व को देखते हुए यातायात पुलिस की ओर से रूट डायवजर्न कर दिया गया था। पूजा के समय शहर में बडे वाहन प्रवेश नहीं किए, इस वजह से श्रद्धालुओं को समस्या नहीं हुई। शहर में सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रहीं। सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मी छठ घाटों पर तैनात रहे।
रविवार को शाम चार बजे से यातायात पुलिस प्लाइंट पर बैरिकेडिंग कर तैनात हो गई। सक्सेना चौक, हनुमानगढ़ी, उद्योग तिराहा, मऊपाकड समेत कई स्थानों पर पुलिस तैनात रहे। इन जगहों पर बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की गई। छठ घाटों के आस पास की दुकानों पर बेवजह खडे़ वाहनों को पुलिस हटाती रही। इसके कारण लोगों को दिक्कतें कम हुई। मऊपाकड़ मुहल्ले से होकर छठ घाट की ओर से जाने सर्वेश ने बताया कि इस बार शहर में आवागमन बेहतर रहने की व्यवस्था ठीक से हुई है। छठ पर वैसे भी भीड़ ज्यादा रहती है। भारी वाहन शहर में नहीं आने से कम समय समस्या हुई। बलिया नाला पुल के पास भीड़ में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे वीरेंद्र यादव ने बताया कि सबसे ज्यादा भीड़ बलिया नाला वाले छठ घाट पर होती है। भीड़ के वजह से पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन


यहां से रहा डायवर्जन
सिंदुरिया, शिकारपुर, पकड़ी, झनझनपुर से रूट डायवर्ट कर दिया था। बड़े वाहन यहीं से दूसरी ओर से मोड़ दिया गए। 20 नवंबर को भी सुबह नौ बजे के बाद नो इंट्री समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-
शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश की गई। प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिस तैनात रही है। जिले में पुलिस सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रही।
डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें