फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: करंट लगने से महिला और बालक घायल, सीएचसी में हो रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से महिला और सात वर्षीय बालक घायल हो गए। दोनों को परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए। दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ठूठीबारी थाना क्षेत्र के बोदना गांव निवासी फातिमा (45) शुक्रवार की शाम करीब चार बजे घर में चार्जिंग में लगे मोबाइल को निकाल रही थीं। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं और अचेत होकर जमीन पर गिर गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें निजी साधन से सीएचसी निचलौल लेकर पहुंचे। वहीं, निचलौल थाना क्षेत्र के रामचंद्रही गांव निवासी सात वर्षीय अंश मौर्य पुत्र धर्मेंद्र मौर्य स्कूल से लौटने के बाद पंखा चलाने के लिए स्विच ऑन करने गया। इसी दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गया। परिजन ने कपड़े की मदद से बालक को करंट से अलग किया। इसके बाद उसे तत्काल निजी वाहन से सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें