फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गर्मी-उमस ने छुड़ाया पसीना, आज भी राहत के आसार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन का तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान रहा 28.0 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन

शनिवार को गर्मी-उमस के बीच गरज के साथ पड़ सकती है हल्की बौछारें
महराजगंज। शुक्रवार को दिन में अधिकांश समय सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। ऐसे में गर्मी व उमस ने लोगों को परेशान किया। तपिश से ज्यादा तो उमस ने लोगों के पसीना छुड़ाया। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो शनिवार को सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बौछारें भी पड़ सकती है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन एवं रात के तापमान का अंतर पांच डिग्री सेल्सियस होने के कारण लोगों को रात में भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। सुबह में 87 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक कम होकर 73 प्रतिशत पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी-पूर्वी मध्य प्रदेश पर केंद्रित निम्न दबाव के क्षेत्र के एवं निचले क्षोभमंडल में बने चक्रवाती परिसंचरण के साथ ही मानसून का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसककर अमृतसर, मेरठ, कानपुर से होते हुए डाल्टनगंज एवं दीघा के रास्ते उत्तरी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इन मौसमी कारकों के प्रभाव से शनिवार को बदरी भरे मौसम के बीच जिले के एक से दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। हालांकि गर्मी व उमस के तेवरों में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें