फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हत्यारोपी मां के साथ-साथ पुलिस हिरासत में रहे मासूम की बिगड़ी तबीयत

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में अमरूद तोड़ने को लेकर हुए विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में गिरफ्तार हत्यारोपी महिला गोल्डी के साथ श्यामदेउरवा थाने में उसके साढ़े तीन साल का बेटा भी रहा। पुलिस हिरासत में थाने में बंद रही अपनी मां के साथ रह रहे मासूम की तबीयत रविवार की रात में अचानक बिगड़ गई। बच्चे को बुखार संग उल्टी-दस्त शुरू हो गया। तत्काल ही उसे इलाज के लिए सीएचसी परतावल ले जाया गया, जहां उसका इलाज हुआ। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया। वहीं सोमवार को जहां हत्यारोपी महिला को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया तो वहीं दूसरी तरफ मासूम को उसके परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर धरमौली निवासी 70 वर्षीय मुखलाल शर्मा अपने सड़क किनारे स्थित घर पर मौजूद थे। उसी दौरान पड़ोस का करीब साढ़े तीन साल का बच्चा उनके दरवाजे पर लगे अमरूद के पेड़ से फल तोड़ने लगा। मुखलाल ने बच्चे को अमरूद तोड़ने से मना किया। इस बात से बच्चे की मां गोल्डी नाराज हो गई और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद के दौरान ही आक्रोशित गोल्डी ने चारपाई के पाये से बुजुर्ग मुखलाल के सिर पर प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग मुखलाल जमीन पर गिर पड़े थे। मौके पर पहुंचे बुजुर्ग की बहू व पौत्र ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी परतावल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृत बुजुर्ग की बहू ममता देवी के तहरीर पर हत्यारोपी महिला गोल्डी दुबे के खिलाफ रविवार को देर शाम में हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी महिला गोल्डी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं, हिरासत के दौरान बीमार पड़े उसके बेटे को पुलिस की मौजूदगी में सीएचसी परतावल में इलाज कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें