फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से निकलेगी जागरूकता रैली

विज्ञापन
जिला अस्पताल में जन आरोग्य वार्ड का उद्घाटन करते सदर विधायक। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से निकलेगी जागरूकता रैली
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जन आरोग्य वार्ड का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने रविवार को जिला अस्पताल से आयुष्मान भारत योजना पखवाड़ा का शुभारंभ किया। उन्होंने जिला अस्पताल में बने जन आरोग्य वार्ड का भी फीता काटकर उद्घाटन किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डॉ. क्षमा शंकर पांडेय कहा कि 23 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना शुरू हुए एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में 15 से 30 सितंबर तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा शुरू हुआ है। इसके तहत योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि पखवाड़े के तहत 16 सितंबर को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। 23 सितंबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में उन स्वास्थ्य कर्मियों व अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिन लोगों ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में बेहतर काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक वरुण कुमार शाही ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के कुल 1.37 लाख और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के 3,214 लाभार्थी हैं। इनमें से करीब 58 हजार लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनवा दिए गए हैं। पखवाड़े के तहत विभिन्न स्थानों पर भी गोल्डन कार्ड बनवाए जाएंगे। सीएमएस डॉ. आरबी राम ने बताया कि जिला अस्पताल में जन आरोग्य वार्ड की स्थापना कर दी गई है। अब प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए यह वार्ड सुरक्षित रहेगा। इस वार्ड में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी के लिए इलाज की व्यवस्था भी कर दी गई है। इस दौरान जिला शिकायत प्रबंधक दुर्गेश सिंह, जिला समन्वयक सरनदीप कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें