फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार जरूरी : डॉ. केपी

विज्ञापन
अर्बन हेल्थ पोस्ट पर गर्भवती महिला की जांच करती डॉक्टर।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार जरूरी : डॉ. केपी
विज्ञापन

- महिलाओं की सेहत की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गर्भवती महिलाएं समय-समय पर जरूरी जांच कराएं। सुरक्षित प्रसव व सेहतमंद रहने के लिए पौष्टिक आहार जरूरी होता है। यह बातें सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने कही। वह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर गर्भवती महिलाओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के समय महिलाओं में खून की कमी होने लगती है। फल दूध आदि का सेवन करें तो परेशानी कम होगी। उन्होंने बताया कि 36 गर्भवती महिलाओं की जरूरी जांच हुई, इसमें उच्च जोखिम प्रसव वाली पांच महिलाएं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉ. उर्वसी राय, डॉ. शालिनी और डॉ. निशा ने 46 गर्भवती महिलाओं की जांच की। इसमें उच्च जोखिम प्रसव की 9 गर्भवती महिलाएं शामिल रहीं। सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. अंकिता भाटिया ने 57 गर्भवती महिलाओं के सेहत की जांच की। इसमें उच्च जोखिम प्रसव वाली कुल छह महिलाएं शामिल रही।
महिला अस्पताल में आधे घंटे गुल रही बिजली
सोमवार को महिला अस्पताल में आधे घंटे बिजली गुल रही। इस बीच जांच कराने में परेशानी हुईं। आधे घंटे बाद बिजली आई तो जांच शुरू हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें