फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षकों का वेतन बाधित करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को श्री बद्रीदास संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों की शून्य उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक व दो शिक्षकों का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण में पाया कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक पुनीता मिश्रा व दो अन्य शिक्षक उपस्थित हैं। विद्यालय में कुल 49 विद्यार्थियों का नामांकन मिला लेकिन मौके पर एक भी विद्यार्थी नहीं मिला। उन्होंने प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर कम से कम 50 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए उन्हें सूचित करें। जानकारी देने के बाद फिर से जांच करा कर हकीकत देखी जाएगी। उन्होंने विद्यालय में सफाई, पठन-पाठन, छात्र संख्या व अभिलेखों को सम्यक रूप से बनाए रखने का निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक को भी निर्देशित किया कि वे समय-समय पर इसकी जांच कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें