फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फोरलेन पर कट नहीं, तो गलत साइड से जा रहे थे बाइक सवार- टाटा मैजिक ने मारी टक्कर, एक की मौत; दो घायल

Sat, 22 Aug 2026 04:43 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

घर से निकलने के बाद कट न होने के कारण तीनों बाइकसवार हाईवे पर दाहिनी लेन से जा रहे थे। चंडीथान टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर पहले पहुंचे थे कि सामने से आ रही मैजिक ने बाइक को बुरी तरह से टक्कर मार दिया। चालक मैजिक लेकर मौके से भागने लगा, जिसे पीछा करके पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौतनवा थाना क्षेत्र के चंडीथान टोल प्लाजा के पास शुक्रवार देर शाम बाइक और टाटा मैजिक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, नौतनवा के कौलही टोला राजधानी निवासी 30 वर्षीय इंदल बाइक पर 50 वर्षीय महेंद्र और 60 वर्षीय दर्शन को बैठाकर खरग बरवा गांव ले जा रहे थे।

विज्ञापन

फोरलेन पर कट न होने के कारण तीनों हाईवे की दाहिनी लेन से जा रहे थे। चंडीथान टोल से 200 मीटर पहले सामने से आ रही मैजिक ने टक्कर मार दी।संपतिहा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने बताया कि तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी रतनपुर भेजा गया, जहां डॉक्टर ने इंदल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल महेंद्र को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि दर्शन को मामूली चोट आई है।पुलिस ने भाग रहे मैजिक चालक परशुराम चौरसिया निवासी राजमंदिर कला, थाना कोल्हुई को पीछा कर पकड़ लिया है। एसओ नौतनवा अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें