फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमलाकर मार डाला

विज्ञापन
बृजमनगंज में हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करते सीओ अनिरुद्ध कुमार।
विज्ञापन
लंबे समय से पति-पत्नी में चल रहा था विवाद, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। बृजमनगंज क्षेत्र के सौरहा गांव में बृहस्पतिवार शाम करीब एक युवक ने दहेज का सामान लेने पहुंची पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमलाकर जान ले ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज क्षेत्र के सौरहा गांव निवासी मुर्तजा की शादी डेढ़ साल पहले बरगाहपुर निवासी नजमा के साथ हुई थी। दोनों के कोई बच्चे नहीं हैं। शादी के कुछ माह बाद से ही दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने सहमति ही अलग रहने का फैसला कर लिया। नजमा अपने मायके जाकर रहने लगी। बृहस्पतिवार को दिन में करीब चार बजे नजमा मां और एक युवक के साथ दहेज का दिए गए सामान लेने अपनी ससुराल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह सामान लेकर निकल रही थी। इसी दौरान पति ने कुछ बात करने का बहाना बनाकर उसे कमरे में बुला लिया। इसके बाद नजमा के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया, जिससे नजमा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। उसकी आवाज सुनकर मां और आसपास के लोग जब अंदर पहुंचे तो मुर्तजा भाग खड़ा हुआ। अंदर का नजारा देख सभी स्तब्ध रह गए। नजमा लहूलुहान पड़ी थी। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। मां ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ अनिरुद्ध कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। सीओ ने बताया मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें