फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेत से लहसुन उखाड़ने के विवाद में मां-बेटी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के जंगल गुलरिहा गांव में एक मार्च को खेत से लहसुन उखाड़ने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महिला गिरजा देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी लालजी और उनकी पत्नी पूनम ने उनके खेत से लहसुन उखाड़ लिया। जब उनकी टी पूर्णिमा (21) ने आपत्ति जताई तो लालजी और पूनम ने उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची गिरजा देवी की भी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी लालजी व पूनम निवासी जंगल गुलरिहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें