बगीचे में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
पनियरा (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के मुजुरी गांव के कोल्डस्टोरेज के पीछे भगवती प्रसाद फार्म के बगीचे में ग्राम सभा लक्ष्मी पुर बाकी टोला निवासी साधू निषाद (35) का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस व फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा लक्ष्मीपुर के बांकी टोला पर रहने वाला साधू निषाद (35) एक दिहाड़ीदार मजदूर था। कल सुबह वह अपनी पत्नी प्रमिला को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला तथा देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लगे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार को मुजुरी कस्बा में स्थित कोल्डस्टोरेज के पीछे बगीचे में उनका शव आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को पेड़ से उतारकर उसे गहनता से देखा तथा उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
---------------------------------
हत्या की जताई जा रही आशंका
घटनास्थल पर पहुंची भीड़ के मुताबिक युवक ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या करके शव को पेड़ पर टांगा गया है। क्योंकि उनकी मोटरसाइकिल मुजुरी कस्बे के उनके पट़्टीदार अनिल निषाद के दुकान के पास पड़ी हुई मिली। पुलिस ने भी हत्या केे मामले की संभावना के मद्देनजर फोरेंसिक टीम के आने का इंतजार किया। साधू निषाद की मौत के बाद से उनकी पत्नी प्रमिला का रो-रो कर बुरा हाल है।