फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में गुंडा-माफिया की जगह जेल में : अमित शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार में गुंडा-माफिया की जगह जेल में : अमित शाह
विज्ञापन

फरेंदा/नौतनवां (महराजगंज)। चार चरणों के मतदान में सपा-बसपा का सफाया हो गया है। भाजपा 300 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। भाजपा सरकार में गुंडा-माफिया की जगह जेल है, लेकिन सपा की सरकार बनी तो ये सड़क पर उतर कर तांडव करेंगे। यूपी पहले डकैती, लूट, हत्या व बलात्कार में एक नंबर था। योगी सरकार में वह विकास में नंबर वन बन गया है। ये बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को फरेंदा के मिनी स्टेडियम एवं नौतनवां में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं।
शाह ने कहा कि योगी सरकार ने पांच वर्षों में प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधार दिया है। बुआ और बबुआ की सरकारों में पिछड़ों व गरीबों की हालत खराब थी। अखिलेश यादव जाति व धर्म का चश्मा पहन कर कार्य करते थे। विशेष जाति के लोगों को ही योजनाओं का लाभ मिलता था। मोदी और योगी सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि धारा 370 हटाने का विपक्षी दलों ने विरोध किया, लेकिन मोदी सरकार ने ऐसा कर कश्मीर को भारत का मुकुट बना दिया। सपा-बसपा के समर्थन से 10 वर्षों तक चली कांग्रेस की सरकार में आतंकवादी जवानों का काट कर ले जाते थे। मोदी सरकार में सेना दुश्मनों को घर में घुसकर मारती है। भारत की सीमा पर नजर उठाकर देखने की किसी की हिम्मत नहीं है। कोरोनारोधी वैक्सीन का सपा विरोध कर रही थी। उसके नेता वैक्सीन को मोदी का बता कर लगवाने से मना कर रहे थे, लेकिन खुद चुपके से लगवा रहे थे। अगर जनता उनकी बात मानती तो तीसरी लहर में स्थिति भयावह होती।
विज्ञापन

देश तेज गति से विकास कर रहा : पंकज चौधरी
महराजगंज। नौतनवां एवं फरेंदा की चुनावी सभा में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है। कोरोना काल में भी प्रदेश का विकास हुआ। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी बजरंग बहादुर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विवेका पांडेय, प्रमोद तिवारी, अशोक जायसवाल, योगेंद्र यादव, उदय राज यादव, अनिल सिंह, बृजबिहारी मिश्रा, मधुर सिंह, गुलाब चौरसिया, ऋषि त्रिपाठी, अनिल निषाद, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, समीर त्रिपाठी, अजय अग्रहरि, नरसिंह पांडेय, बबलू सिंह, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें