निचलौल। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज में बुधवार शाम छोटी गंडक नदी में कुछ नाबालिग बच्चे नहा रहे थे। वन विभाग की टीम ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और संभावित खतरों के प्रति जागरूक किया।
वन क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार राव ने बताया कि यह स्थान तेंदुए और मगरमच्छ जैसे जंगली जीवों के लिए खतरनाक है। ऐसे स्थानों पर हमला हो सकता है। हाल ही में नारायणी नदी में मगरमच्छ के हमले से एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बावजूद अभिभावकों की लापरवाही चिंताजनक है। बारिश में मगरमच्छों की मौजूदगी का खतरा बढ़ जाता है।
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने कहा कि पुलिस संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करेगी। बीट के पुलिसकर्मी गांवों में ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। अभिभावकों से अपील की जाएगी कि वे बच्चों को नदी, तालाब और नहरों में नहाने से रोकें।