फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निचलौल में छात्रों के गुट ने किशोर को पीटा, हालत गंभीर

Sat, 01 Feb 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के नहर पुल स्थित कॉलेज गेट के पास छात्रों के गुट ने एक किशोर की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान किशोर का सिर फटगया।
विज्ञापन

वहीं घटना की सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चार को हिरासत में लेकर थाने ले आई। काॅलेज गेट पर छात्रों की दबंगई देख लोगों में खूब चर्चा बनी रही।
घटना की सूचन पाकर थाने पहुंचे जयश्री गांव के ग्राम प्रधान श्यामानंद शुक्ला ने बताया कि उनका बेटा अनुराग शुक्ला (17) गोरखपुर रहकर पढ़ाई करता है। वह पढ़ाई करने के लिए गोरखपुर जाने वाला था। इसी बीच वह अचानक सात पांच नहर पुल के पास पहुंच गया। जहां स्थित एक कॉलेज के कुछ छात्रों ने गोलबंद होकर बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी। बेटे के सिर में चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं काॅलेज गेट के पास घटना को देख सहमे लोग कालेज में पढ़ाई और काॅलेज में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चा करते रहे।थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार घटना की सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई है। जहां पर घटना से संबंधित पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल सभी छात्र नाबालिग हैं। ऐसे में उनके परिजनों को सूचना देकर थाने बुलाया गया है। फिलहाल मामले में अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें