मिठौरा। मिठौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत धरमौली के पंचायत भवन से सरकारी उपकरण गायब होने के मामले में चौक पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने पंचायत सहायक विद्या सागर को गिरफ्तार किया है। गायाब उपकरण बरामद कर लिए गए हैं।
आरोपी के खिलाफ ग्राम प्रधान नरसिंह कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान महराजगंज स्थित आरजे प्रिंटर की दुकान से गायब उपकरण बरामद किए हैं। विद्या सागर पर पंचायत कार्यालय के उपकरण निजी लाभ के लिए बेचने का आरोप है।