फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विधायक से मिले ग्राम प्रधान, सचिव पर कार्रवाई की मांग

Mon, 17 Feb 2025 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। ग्राम सचिव अखंड प्रताप सिंह पर फर्जी तरीके से सरकारी धन की निकासी और जमा करने के गंभीर आरोप लगे हैं। यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश चौधरी के नेतृत्व में कई ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों ने नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी से मुलाकात कर सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बताते चलें कि जंगल गुल्हरिया में ग्राम निधि से सचिव अखंड प्रताप सिंह ने 325417 रुपये बिना ग्राम प्रधान की जानकारी फर्जी तरीके से निकालने का आरोप है। पत्रक देने वालों में प्रमिला देवी, घनश्याम यादव, प्रभुदयाल वर्मा, अंगद यादव समेत कई अन्य ग्राम प्रधान और प्रतिनिधि शामिल रहे। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने प्रधान संघ के सदस्यों को आश्वासन दिया कि मामले की सघन जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सत्य पाए गए तो संबंधित सचिव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें