महराजगंज। जिले के सभी ब्लॉकों के प्रधान संघ ने शुक्रवार को अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। महराजगंज सदर के प्रधान संघ अध्यक्ष रमेश सिंह ने ज्ञापन में कहा कि कहा गया कि वर्ष 2021 में प्रधान संघ के पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री ने लखनऊ बुलाकर कई घोषणाएं की थीं। लेकिन इसपर अमल करने की जगह ग्राम पंचायतों को नये-नये शासनादेश से प्रयोगशाला बना दिया गया है। विकास कार्यों में भी अवरोध पैदा किया जा रहा है।
सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि सहायक सचिव कम डाटा इंट्री आपरेटर, शौचालय केयर टेकर व प्रधानों के मानदेय को अलग किया जाए। जिले में प्रति माह एक दिन डीएम व एसपी की मौजूदगी में प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में बैठक की जाए। विकेंद्रीकरण की आदर्श व्यवस्था लागू की जाए। सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत प्रतिनिधियों को हथियार का लाइसेंस निर्गत किया जाए।
जीएसटी से मिले राजस्व को ग्राम पंचायतों में वापस किया जाए सहित अन्य मांगे शामिल हैं। ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी, इंद्रमणि वर्मा, जयगोविंद गुप्ता, अक्षैवर, अमरजीत साहनी, रमाकांत, अनीता, जयसिंह, धर्मेंद्र, आनंद त्रिपाठी, गौतम पटेल, अखिलेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। पनियरा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।