फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुविधा बढ़ाने की दिशा में सरकार गंभीर : पंकज
विज्ञापन

महराजगंज। शहर के महालक्ष्मी लॉन में सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए प्री-स्कूल किट वितरण समारोह का आयोजन हुआ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के संबोधन के पूर्व उनके जीवन परिचय के बारे में बताया गया और मंच पर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुविधा बढ़ा रही है। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित पर सरकार गंभीर है।
उन्होंने सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं का जिक्र करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ोत्तरी में सरकार के प्रयास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार बच्चों समेत अवाम की सेहत के प्रति गंभीर है। बच्चों की सेहत एवं प्री शिक्षा की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी केंद्रों पर है। सरकार के प्रयासों से पोलियो पर नियंत्रण हुआ।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के कुलपति एचवी श्रीवास्तव ने महराजगंज जिले के 21 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए प्री स्कूल किट वितरण में महाविद्यालयों की ओर से मिले सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग में सहयोग में आगे आने की जरूरत है। उन्होंने राज्यपाल की ओर से मिले मार्ग के अनुसार कार्यों को संचालित होने की बात कही। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को विकासित करने के लिए कारगर पहल होगी।
इस दौरान एडीएम पंकज वर्मा, एसडीएम साई तेजा सिलम, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह, डीपीओ दुर्गेश कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, प्रबंधक राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
मंच पर इन पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला किट
कार्यक्रम के दौरान मंच पर कोल्हुआ की आंगनबाड़ी गीता, मथुरा नगर की गीता, सिसवां अमहवां की इंदू, पनियरा की इंद्रमति एवं लक्ष्मीपुर की उर्मिला को प्री-स्कूल किट मिला। इसके अलावा वृद्धाश्रम से आए रामसवर, गोपाल सिंह, चंद्रलेखा को राज्यपाल द्वारा आवश्यक सामग्री का किट दिया गया। वहीं वृद्धा के प्रबंधक प्रदीप कटियार को एलईडी टीवी, वासिंग मशीन एवं गीजर दिया गया।
फोटो
अतीत का जिक्र कर वर्तमान की राह दिखा गईं महामहिम
राज्यपाल ने दहेज न लेने, न देने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में पोषण, शिक्षा, चिकित्सा की नब्ज टटोलने पहुंची महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को पहले तो जिले की चिकित्सा व्यवस्था का अवलोकन किया। इसके उपरांत शिक्षा और पोषण आधारित शिशु वाटिका के विकास के लिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय द्वारा 21 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री स्कूल किट का वितरण किया।
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एक अभिभावक की तरह अतीत के भारतीय परिवेश का जिक्र कर वर्तमान में उत्पन्न समस्याओं का उल्लेख करते हुए बढ़ते शिशु मृत्यु दर पर चिंता व्यक्त की और उसे रोकने के लिए पोषण को हथियार बनाने की बात कहीं। उन्होंने एक-एक कर वर्तमान परिवेश की समस्याओं का उल्लेख कर इसके लिए जिम्मेदार कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया और बाल विवाह, अशिक्षा, दहेज प्रथा आदि का अंत करने के लिए समाज के सभी वर्गों का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रसव के उपरांत सरकार द्वारा मिलने वाले पैसा का समुचित ढंग से उपयोग किया जाय तो भारत में कुपोषण व शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। दहेज की लालच में बढ़ती घरेलू हिंसा पर भी चिंता जताते हुए महामहिम ने कहा कि यहां की जेल में बंद अधिकांश महिला कैदी दहेज उत्पीड़न और हिंसा के आरोप में बंद हैं। उनके साथ ही उनके मासूम बच्चे भी सजा काट रहे हैं। उनके शिक्षा और सेहत पर इसका क्या प्रभाव पडे़गा। अपने भविष्य को बचाने और उसे संवारे के लिए हम सभी को समाज के कुरीतियों के खिलाफ आगे आना होगा। बेटियों के हिमोग्लोबिन की जांच समय- समय पर कराने के लिए सुझाव दी। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने दहेज न लेने, न देने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें