फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी आईसिटी लैब में सीखेंगे एनीमेटेड गेमिंग नवाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में प्रावधान
विज्ञापन

6500 विद्यार्थियों को कैरियर चयन में सहूलियत
महराजगंज। राजकीय माध्यमिक स्कूलों में अप्रैल से एनीमेटेड गेमिंग की तकनीकी सिखाई जाएगी। इसके लिए सभी राजकीय माध्यमिक स्कूलों में आई सिटी लैब स्थापित किए जा रहे है। कक्षा 09 से 12 तक के विद्यार्थी इसका लाभ प्राप्त करेंगे और कॅरिअर चयन में उन्हें सहूलियत बढ़ेगी।
जिले में 29 राजकीय माध्यमिक स्कूल संचालित हैं जिसमें 6500 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सभी राजकीय माध्यमिक स्कूलों में एनीमेटेड गेमिंग की सीख दी जाएगी। इससे 12 वीं की शिक्षा के बाद रुचि होने पर इस फील्ड में भी उतर सकेंगे। राजकीय सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव ने बताया कि आई सिटी लैब में नये शैक्षिक सत्र से एनीमेशन व गेमिंग भी पढ़ाई जाएगी। इससे विद्यार्थियों में न सिर्फ रचनात्मकता का विकास होगा, बल्कि कैरियर के लिए भी यह उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन

आई सिटी लैब डिजिटल शिक्षा में हो रही सुविधा

राजकीय माध्यमिक बरवांराजा माध्यमिक के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि आई सिटी लैब से डिजिटल शिक्षा की नींव मजबूत हो रही है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा की प्रधानाचार्य अनामिका पांडेय ने बताया कि आई सिटी लैब की सहूलियत ने अध्ययन को आसान बनाया है। बच्चे किताबी पाठ्यक्रम के साथ संबंधित विषय की वीडियो, खान एकेडमी व अन्य सहूलियत का लाभ ले रहे इससे शैक्षिक गुणवत्ता में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन


वर्जन
सभी राजकीय माध्यमिक स्कूलों में आई सिटी लैब शासन के निर्देश पर स्थापित हो रहे। नए शिक्षा सत्र में एनीमेटेड गेमिंग विकसित करने की पद्धति का ज्ञान देने का प्रबंध किया जाएगा। 17 राजकीय माध्यमिक में लैब स्थापित है। शेष में मार्च 2026 तक स्थापना पूर्ण करा ली जाएगी। यह कॅरिअर व रचनात्मकता का ग्राफ बढ़ाएगा।

-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें