फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोड योगी से तकनीकी दक्षता हासिल करेंगे राजकीय के बच्चे

Sat, 14 Feb 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नये शिक्षा सत्र से राजकीय माध्यमिक और आईटीआई के विद्यार्थी कोड योगी के जरिये तकनीकी दक्षता हासिल करेंगे। नये शिक्षा सत्र विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके जरिये वह स्मार्टफोन से एआई कौशल व आधुनिक तकनीकी दक्षता प्राप्त कर सकेंगे। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि यह निशुल्क व्यवस्था तकनीकी दक्षता सिखाने का बेहतर माध्यम बनकर उभरा है। स्मार्टफोन के जरिये साफ्टवेयर कोडिंग व एप निर्माण की पूरी जानकारी सिखाता है जिसकी मांग आज बाजार के अनुरूप बनी हुई है। लाभ को देखते हुए इसे शासन की तरफ से भी बढ़ावा दिया जा रहा है। साफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में इसकी जरूरत को देखते हुए यूपी बोर्ड के राजकीय स्कूल व जनपद के सभी आईटीआई के विद्यार्थी पढ़ सकेंगे। व्यवसायिक शिक्षा परिषद की तरफ से इसके पत्र मिले हैं।
विज्ञापन

यह है पूरी प्रक्रिया : स्मार्ट फोन पर कोड योगी वेबसाइट पर जाकर राज्य व जनपद का चयन करें। इसके बाद स्कूल का यूडायस कोड अंकित करें जिसके बाद रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। मोबाइल नंबर पर पासवर्ड मिल जाएगा जिसकी मदद से कभी भी उक्त वेबसाइट पर जाकर कोडिंग प्रक्रिया की ऑनलाइन क्लास व एप निर्माण तकनीकी सीखी जा सकती है। यह पूरी तरह निशुल्क व स्मार्टफोन के माध्यम से छह महीने का कोर्स होगा जिसका प्रमाणपत्र भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें