फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चकबंदी लेखपाल को निलंबित करने की मांग

Sat, 14 Feb 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। कोल्हुई उर्फ सिंहोरवा गांव के ग्रामीण कई मांगों लेकर चकबंदी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए है। ग्रामीणों का आरोप है कि चकमार्ग निकालने के नाम पर रुपये लिया गया है। लोगों ने चकबंदी लेखपाल पर कार्रवाई की मांग की। फरेंदा बंदोबस्त चकबंदी कार्यालय के सामने कोल्हुआ उर्फ सिंहोरवा के ग्रामीण सुबह विभिन्न मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि चकबंदी के दौरान गांव में चकमार्ग की मांग किया जा रहा था।
विज्ञापन

इस पर जिम्मेदार ने ग्रामीणों से नकदी रुपये भी ले लिया लेकिन उसने चकमार्ग नहीं दिया। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने मांग किया है कि उनके रुपये वापस कराए जाए। मामले में तहसील दिवस अधिकारी नौतनवां को पत्र दिया गया। जिसपर तहसील दिवस अधिकारी ने एसीओ चकबन्दी को जांच दिया गया। जिस पर एसीओ चकबंदी ने मौके पर जाकर फोटो खिंचकर चले गए और लोगों से इस संबंध में कोई बात भी नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें