फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बुजुर्गों के लिए चला रही कई योजनाएं : पंकज चौधरी

Mon, 23 Sep 2024 09:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। सरकार बुजुर्गाें के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिससे उनका जीवन आसानी से बीत सके। बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना चला कर उनको संजीवनी देने का कार्य सरकार कर रही है। साथ ही बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड से पांच लाख तक की मुफ्त इलाज भी मिल रहा है।
विज्ञापन

ये बातें केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने फरेंदा क्षेत्र के गनेशपुर में स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के प्रतिमा के अनावरण के दौरान कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी अपने घरों के बुजुर्गों के प्रेम से वंचित हो रहे हैं। आधुनिकता के दौर में अपने संस्कार को भूल रहे है। उनको जागरूक होकर बुजुर्गों की सेवा के लिए आगे आना होगा।
सरकार आश्रम के आधुनिकीकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है जो भी शेष विकास कार्य होंगे, उसको शीघ्र पूरा किया जाएगा। पूर्व विधायक शिवेंद्र चौधरी ने कहा कि बुजुर्गों को इस अवस्था में प्रेम की जरूरत होती है जो इनको नहीं मिल रही है। यह सोचनीय विषय है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि आधारशिला वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग अपने परिवार की खुशियों से दूर हैं, उनको प्रेम व सुविधा देने का कार्य आश्रम में हो रहा है।
विज्ञापन

सरकार इन सबके लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। प्रबंधक प्रदीप कटियार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। कार्यक्रम को परमात्मा अग्रहरि, राजन तिवारी, मधुर सिंह, प्रमोद तिवारी ने संबोधित किया। इस दौरान प्रेम गुप्ता, रामप्रताप यादव,दिनेश यादव, नंदू पासवान, संतोष दूबे, कमलेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें