फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे में मिला प्रतिबंधित पशु का शव

Thu, 23 Jun 2016 12:15 AM IST
mahrajganj
विज्ञापन
सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर व सोनरा के बीच नहर के पास बुधवार की सुबह बोरे में प्रतिबंधित पशु का मांस मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गई। भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बोरा खोलने पर पता चला कि उसमें प्रतिबंधित पशु का शव है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर व सोनरा के लोग रोज की तरह बुधवार को भी रोजमर्रा के कामों में निकले थे। तभी उनका ध्यान नहर के पास एक बोरे पर गया। देखने से लग रहा कि किसी की हत्या करने के बाद बोरे में रखा गया है। सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इस बीच   हियुवा के जिला उपाध्यक्ष संजय यादव भी कुछ कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बोरे में प्रतिबंधित पशु का मांस है। वो वहीं पर बोरा खोलने की बात करने लगे। पुलिस समझाकर बोरा पशु अस्पताल ले आई।


 बोरा खोलने पर उसमें से प्रतिबंधित पशु का शव मिला। वहां पर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में पशु की मौत का कारण बीमारी बताई गई। इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पशु की मौत बीमारी से होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें