गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग एक माह से ट्रकों की लंबी कतार लगी है। चालकों को परेशानी हो रही है। ट्रक चालक चार-चार दिन से भोजन सड़क पर बनाने के लिए विवश है। सामान समय से नहीं पहुंचने से नेपाल के व्यापारी परेशान हैं।
जानकारी के मुताबिक, लगभग एक माह से गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर ट्रकों का जाम लगा है। प्रत्येक दिन जाम कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है सोमवार सुबह नौतनवां के पेट्रोल पंप के पास कुछ ट्रक चालक भोजन बनाते दिखे। ट्रक चालक मुकेश कुमार ने बताया कि कोलकाता से मशीन पार्ट लेकर सिद्धिविनायक जाना है।