जानकारी के मुताबिक, पीड़िता शनिवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंची और कामकाज को समझा। उधर, नोटिस चस्पा होने के बाद राही मासूम रजा के घर को किराएदारों ने खाली कर दिया। रविवार को मकान पर बुलडोजर चल सकता है। साथ ही पुलिस ने उसकी अन्य संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आरोपी को जानने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उसका लोकेशन नेपाल में मिला था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
जमीन कब्जा कर आरोपी ने बनाया है मकान
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने जिस घर को किराए पर दे रखा है, वह हसनैन अब्बासी के नाम पर है। वह बिजली विभाग में काम करते थे। जमीन के बैनामा के बाद हसनैन अब्बासी की मौत हो गई। जमीन के बारे में उनके परिवार के लोगों को जानकारी नहीं मिली। इसका लाभ उठाकर राही मासूम रजा ने जमीन पर कब्जा कर लिया था।
जुगाड़ से बना था सरकारी वकील
पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा जुगाड़ से सरकारी वकील बना था, लेकिन उसकी कलई खुल गई। प्रशासन ने उसका पारिश्रमिक रोक दिया। सूत्र बताते हैं कि प्रशासन ने उससे प्रमाणपत्र मांगा था, जिसे वह नहीं दे सका। इसके बाद उसने रकम के लिए सत्ताधारी दल के नेताओं का सहारा लिया। नेताओं ने पैरवी की, लेकिन अधिकारियों ने नियम के विपरित काम करने से मना कर दिया।
राही मासूम रजा का नाम सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन महराजगंज की सूची में नहीं है। वह सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का सदस्य नहीं है। उसके पास सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस नहीं है। -धर्मेद्र त्रिपाठी, महामंत्री, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन
पीड़िता को आउट सोर्सिंग के माध्यम से नगर पालिका महराजगंज में नौकरी दी गई है। कंट्रोल रूम में उसकी तैनाती हुई है। प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद की जा रही है। - डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी