फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संतान न होने की कसक ने ली विवाहिता की जान, फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के चार साल बाद भी संतान सुख न मिलने से डिप्रेशन में रहती थी महिला
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जब्त किया मोबाइल, कई बिंदुओं पर कर रही जांच
गोरखपुर। मां बनना हर महिला का सपना होता है लेकिन कभी-कभी यही सपना अधूरा रहकर जिंदगी पर भारी पड़ जाता है। एक ऐसा ही मामला रविवार को कैंट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता में सामने आया। शादी के चार साल बाद भी संतान न होने की कसक के चलते दीपिका मौर्या (30) ने फंदे से लटककर जान दे दी।
मूल रूप से उरुवा बाजार निवासी दीपिका की शादी नवंबर 2021 में बेतियाहाता निवासी मंटू मौर्या से हुई थी। परिवार और पड़ोसियों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच किसी तरह का विवाद नहीं था। हालांकि, दीपिका अक्सर मां न बन पाने की वजह से मानसिक तनाव में रहती थी। शनिवार की रात उसका पति मंटू घर से बाहर था और देर रात करीब तीन बजे लौटा। थकान की वजह से वह बाहर वाले कमरे में सो गया। सुबह जब उसने दीपिका को आवाज दी और दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा बंद रहने पर उसने पिता राम निरंजन और भाई निशु मौर्या को बुलाया। तीनों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर दीपिका का शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

सूचना पर कैंट थाना पुलिस और फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दीपिका का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने आखिरी समय में क्या किया था और कहीं उसने कोई सुसाइड नोट तो नहीं छोड़ा। बताया जा रहा है कि संतान न होने की कसक ने उसे भीतर ही भीतर तोड़ दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
इस संबंध में सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव का लग रहा है। परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ में संतान न होने को मुख्य वजह बताया गया है। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव में मातम, परिवार सदमे में
दीपिका की अचानक मौत से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। पति और परिजन गहरे सदमे में हैं। पड़ोसियों का कहना है कि दीपिका स्वभाव से मिलनसार थी लेकिन मां बनने की इच्छा पूरी न होने से वह लंबे समय से परेशान रहती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें