फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद और पांच अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। क्षेत्र के गुलरिहा बाजार नहर के पास बीते 22 दिसंबर 2024 को मैजिक गाड़ी में चालक का शव मिलने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर न्यायालय के आदेश के बाद गुलरिहा पुलिस ने तीन नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सराय गुलरिहा निवासी मनोज कुमार (41) पिछले 20 वर्षों से मैजिक गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी सिब्बी देवी ने बताया कि 21 दिसंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे मनोज अपनी मैजिक लेकर महराजगंज जा रहे थे। रास्ते में गुलरिहा बाजार नहर के पास एक मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर खड़ी बाइक से टकरा गई।
इस पर बाइक मालिक सुमित, सुजीत और आलोक समेत चार-पांच अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे और मनोज को गाड़ी से खींचकर बेरहमी से पीटने लगे। सिब्बी देवी का कहना है कि पिटाई से मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। अगले दिन 22 दिसंबर को उनका शव संदिग्ध अवस्था में मैजिक की डिकी में बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद पुलिस ने स्थानीय दबाव में कार्रवाई नहीं की। न्यायालय की शरण लेने के बाद कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें