फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हिस्ट्रीशीटर को जेल जाने से बचाने में दरोगा लाइनहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला कस्बे के व्यापारियों से रंगदारी मांगने का आरोपी है हिस्ट्रीशीटर पालन राय
विज्ञापन

केस दर्ज करने के बाद फर्द में लापरवाही पर न्यायिक रिमांड नहीं बन सकी
गोरखपुर। गोला कस्बे के व्यापारियों से गुंडा टैक्स वसूलने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर पालन राय पुलिस की लापरवाही के कारण जेल जाने से बच गया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी राजकरन नय्यर ने दरोगा राहुल आनंद को लाइनहाजिर कर दिया। आरोप है कि जिस धारा में पालन राय के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, उस धारा के तहत विवेचक ने फर्द तैयार नहीं किया। इसके चलते हिस्ट्रीशीटर की न्यायिक रिमांड नहीं बन सकी। इधर, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गोला कस्बे से दूर रहने की भी हिदायत दी है।
विज्ञापन

दरअसल, घटना 2 सितंबर की है। गोला पुलिस ने कस्बे के चंद चौराहे पर व्यापारी संजय गुप्ता से गुंडा टैक्स मांगने के मामले में हिस्ट्रीशीटर पालन राय के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। संजय गुप्ता की दुकान मां विंध्यवासिनी ऑटोमोबाइल्स के नाम से है। पुलिस के अनुसार, गोला के बनकटा गांव का निवासी पालन राय संजय गुप्ता की दुकान पर गया और चार लीटर मोबिल ले लिया। रुपये देने से इन्कार करने पर उसने धमकी दी कि वह गोला के सभी दुकानों से गुंडा टैक्स वसूलता है। व्यापारी ने इसकी सूचना व्यापार मंडल को दी। नाराज व्यापारियों ने चंद चौराहा पर एकत्रित होकर थाने में प्रार्थना पत्र देकर हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पालन राय को गिरफ्तार किया, लेकिन जब उसे कोर्ट में पेश किया गया, तो विवेचना में हुई लापरवाही के कारण रिमांड नहीं बन सकी। इस घटना के बाद एसएसपी ने जांच कर दोषी दरोगा को लाइनहाजिर कर विभागीय जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें