सीआईएससीई की तीन दिवसीय राष्ट्रीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन
अंडर-14 में नॉर्थ इंडिया व अंडर-19 में उत्तराखंड को हराकर महाराष्ट्र विजेता, अंडर-17 में नॉर्थ इंडिया ने महाराष्ट्र को हराया
गोरखपुर। सीआईएससीई की तरफ से स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज की मेजबानी में सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। इसमें अंडर-14 और अंडर-19 में महराष्ट्र और अंडर-17 में नॉर्थ इंडिया की टीम विजेता बनी।
प्रतियोगिता का पहला फाइनल मुकाबला अंडर-14 वर्ग में महाराष्ट्र और नॉर्थ इंडिया के बीच खेला गा। इसमें महाराष्ट्र ने 2-0 से जीत के साथ ही खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में तमिलनाडु-पुदुचेरी की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश को 1-0 से हरा दिया।
अंडर-17 आयु वर्ग का फाइनल मुकाबला नॉर्थ इंडिया और महाराष्ट्र के बीच खेला गया। इसमें नॉर्थ इंडिया की टीम ने महाराष्ट्र को 3-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में कर्नाटक ने बिहार-झारखंड को 2-1 से हराया।
अंडर-19 आयु वर्ग का फाइनल मुकाबला महाराष्ट्र और उत्तराखंड के बीच खेला गया। इसमें महाराष्ट्र ने उत्तरखंड को 3-1 से हराते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में नार्थ इंडिया की टीम में पश्चिम बंगाल को 3-1 से हरा दिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसपी सिटी अभिनव त्यागी और विशिष्ट अतिथि स्कूल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सीआईएससीई के यूपी-उत्तराखंड क्षेत्र के संयुक्त समन्वयक डेविड शिरिल प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक रहे। निर्णायक मंडल में हमजा खान, महताब अहमद, आमिर खान, रतन सिंह, सगीर अहमद, सीवी राणा, अमर नाथ, विकास कुमार, घनश्याम सिंह, ओपी गोंड आदि शामिल रहे। इस मौके पर स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज के संरक्षक राजीव गुप्ता, प्रधानाचार्या अपनीत गुप्ता, निदेशक जय गुप्ता व राजवंश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-
स्कूल गेम्स फेडरेशन के लिए इन खिलाड़ियों का चयन
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता के लिए हुआ। अंडर-14 में महाराष्ट्र की अद्विका भस्मे, सर्वा कलाते, जनानी नायर, साइशा मुथा, देव्यानी शिंदे, आर्या जोशी, फेथ रोडरिक, सौम्या बिस्वास, नॉर्थ इंडिया की अनुरीत सिधु, प्रज्ञा मिश्रा, जीविका, हरलीन, फिजा, अनुरीत कौर, इरा शर्मा, तमिलनाडु की वैशाली, स्मृति व यूपी की शान्वी सिंह का चयन हुआ। अंडर-17 में नॉर्थ इंडिया की जसमीन, मरियम, सेहर फिलिप, जोहरा खान, जोया, तमन्ना, सोनिया, निशा, महाराष्ट्र की रजैज जोशी, माही विरदी, अनुश्री, कैमरिन फर्नांडीज, इशिता देबनाथ, इशानी कुलकर्णी, कर्नाटक की लक्षिता नायर, पूजिता और बिहार की आर्टिना कुल्लू का चयन हुआ है। अंडर-19 में महाराष्ट्र की मार्या शाह, न्यासा, दीविशा, रिया थडानी, शिवानी, संज्वी ओसवाल, दिया शेरी, अनसूया राजू, उत्तराखंड की समृद्धि देब्रल, इशिता पुंडीर, आयुषी देब्रल, अनुष्का ग्रेस कुमार, वेदिका पनवार, बंगाल की अंशु राय, स्नेहा मोकतान, नॉर्थ इंडिया की फलक ग्रोवर, अंजलि और उत्तर प्रदेश की जिफा सारंग का चयन हुआ है।