फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निजी बैंकिंग कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जन सेवा केंद्र के संचालक ने धोखाधड़ी कर 64 हजार रुपये हड़पने का लगाया आरोप
विज्ञापन

शाहपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर शुरू की मामले की जांच
गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र में संचालित जन सेवा केंद्र के संचालक ने जाहरवीर इनफिनिट प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मैनेजिंग डायरेक्टर जितेंद्र नंदा, वर्तमान डायरेक्टर चेतन श्रीधर मोर, कर्मचारी अभय चमनलाल विश्वकर्मा, अनवर और एचआर पद पर तैनात चीना भट्ट के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाहपुर क्षेत्र के जटेपुर उत्तरी, राजेंद्रनगर कॉलोनी निवासी कृष्ण मोहन गुप्ता ने बताया कि वह जन सेवा केंद्र चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कुछ समय पहले निजी बैंकिंग जाहरवीर इनफिनिट प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा था। कंपनी ने उन्हें यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया था। इसके माध्यम से वे ग्राहकों को आधार से नकद निकासी, मोबाइल रिचार्ज और अन्य बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराते थे। ग्राहकों से मिलने वाली रकम कंपनी के बैंकिंग सिस्टम में जाती थी और सेटलमेंट के बाद वह इसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते थे। आरोप है कि पिछले छह माह से कंपनी ने सेटलमेंट की प्रक्रिया रोक दी। इस कारण उनका करीब 64,661 रुपये कंपनी के पास फंस गए। कई बार संपर्क करने के बावजूद रकम वापस नहीं की गई और केवल टालमटोल किया गया। इसके बाद उन्होंने शाहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाप्रभारी नीरज राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें